छात्रों की पिटाई को ले घंटों जाम की सड़क

Updated at : 23 Dec 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों की पिटाई को ले घंटों जाम की सड़क

चिरैया : ढाका में बस इंचार्ज द्वारा कोचिंग कर लौट रहे छात्र की पिटाई से नाराज सैकड़ों छात्रों और ग्रामीणों ने राघोपुर गांव के पास मोतिहारी-ढाका रोड को जाम कर भवानी कंपनी की बसों के परिचालन को बंद कर हंगामा खड़ा कर दिया. बंद के कारण दोनों तरफ उक्त कंपनी की करीब 25 बसें खड़ी […]

विज्ञापन

चिरैया : ढाका में बस इंचार्ज द्वारा कोचिंग कर लौट रहे छात्र की पिटाई से नाराज सैकड़ों छात्रों और ग्रामीणों ने राघोपुर गांव के पास मोतिहारी-ढाका रोड को जाम कर भवानी कंपनी की बसों के परिचालन को बंद कर हंगामा खड़ा कर दिया. बंद के कारण दोनों तरफ उक्त कंपनी की करीब 25 बसें खड़ी हो गयीं. हालांकि गुस्साये छात्रों और ग्रामीणों ने बस में सवार पैसेंजर और अन्य वाहनों को डिस्टर्व नहीं किया. आक्रोशितों ने बताया कि चिरैया थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के दर्जन भर बच्चे हमेशा की भांति ढाका से कोचिंग कर बस स्टैंड में घर आने के लिए खड़े थे.

इसी बीच स्टैंड इंचार्ज ने कुछ बच्चों की पिटाई कर दी, जिसमें कई बच्चे चोटिल हो गये. बाद में किसी तरह घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दिया, जिससे पूरा गांव आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गया और भवानी कंपनी की बसों का परिचालन बाधित कर हंगामा किया. आक्रोशितों ने एक बस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का भी प्रयास किया. घटना के करीब तीन घंंटे बाद पहुंची चिरैया पुलिस को गुस्साये लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. बाद में पुअनि लालसाहेब प्रसाद द्वारा स्टैंड इंचार्ज पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और बस का परिचालन शुरू हुआ. पुअनि लालसाहेब प्रसाद ने कहा कि मारपीट की घटना ढाका की है इसलिए ढाका पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा जा रहा है.

कोचिंग से लौट रहे छात्र की ढाका में पिटाई
बस स्टैंड इंचार्ज पर लगा पिटाई का आरोप
ढाका-चिरैया पथ में वाहनों की लगी लंबी कतार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन