अमृतवाणी से गूंजा इलाका
Updated at : 20 Dec 2017 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

आस्था. 1051 कन्याओं ने कलश यात्रा में लिया भाग सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू नेपाल से पधारे आचार्य करेंगे कथा वाचन संग्रामपुर : बाजार स्थित सियाराम मंदिर परिसर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया. एक सप्ताह चलने वाले इस यज्ञ में नेपाल से आये आचार्य श्रीकांतमणि त्रिपाठी के […]
विज्ञापन
आस्था. 1051 कन्याओं ने कलश यात्रा में लिया भाग
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू
नेपाल से पधारे आचार्य करेंगे कथा वाचन
संग्रामपुर : बाजार स्थित सियाराम मंदिर परिसर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया. एक सप्ताह चलने वाले इस यज्ञ में नेपाल से आये आचार्य श्रीकांतमणि त्रिपाठी के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जायेगा. यज्ञाचार्य लालबाबू पांडेय ने बताया कि यह यज्ञ 26 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें
प्रतिदिन संतों के द्वारा सत्संग कर लोगों को भागवत के रहस्यों से अवगत कराया जायेगा.
कलश यात्रा में 1051 कन्याओं ने भाग ले कर पवित्र जल को कलश में भर कर यज्ञ स्थल तक लायी. वैदिक मंत्रोच्चार और संतों की अमृतवाणी के जयघोष के साथ सात दिवसीय यज्ञ का आरंभ हो गया. यज्ञ स्थल पर मनोरंजन के लिए मौत का झूला व अन्य साधन लगे है. समिति के लालबाबू स्वर्णकार, परमेश्वर कुमार, दुर्गेश कुमार, शंभु प्रसाद, ददन राम आदि ने बताया कि यज्ञ में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है ताकि वे सहूलियत से कथावाचन सुन सके.
साथ ही प्रतिदिन शाम को सात बजे से वृंदावन से आये कलाकारों के द्वारा भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित रासलीला का आयोजन किया जायेगा. कलश यात्रा में मुखिया दिलीप पासवान, पंडित अनुराग कुमार, भूपेंद्र शास्त्री, सरपंच पप्पू मिश्र, कामेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार, सुरभि कुमारी, दीपा कुमारी सहित हजारों भक्त शामिल थे.
कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू
कोटवा. प्रखंड के अमवा गम्हरिया डीह ब्रह्मस्थान के प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चार दिवसीय युवा संबंर्द्धन 20 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ.
कलश यात्रा में 251 कन्याओं ने भाग लिया. यज्ञ 19-22 दिसंबर तक चलेगा. कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु जयकारों का उद्घोष लगाते रहे. रथ पर सवार भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा. कलश यात्रा में गाजे बाजे, हाथी
घोड़े के साथ 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पूजा स्थल पर
पहुचे. यज्ञ के आचार्य पंडित संदीप पांडेय ने बताया कि प्रवचन, सामूहिक जाप, योग, कार्यकर्ता गोष्ठी के साथ अंतिम दिन डोली विदाई के साथ पूर्णाहुति होगी.
मौके पर जगदीश प्रसाद, रामायण शर्मा, रामप्रसाद सिंह, शंभुशरण, ललन पासवान, नारद पाठक, सुरेश प्रसाद कुशवाहा, डॉ हेमलता शरण, चमेली पांडेय, खुशी साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




