डायन का आरोप लगा कर महिला सहित तीन को पीटा

Updated at : 17 Nov 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
डायन का आरोप लगा कर महिला सहित तीन को पीटा

मोतिहारी : कोटवा थाने के विशुनपुर डीह में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. बचाने गयी उसकी पतोहू व भैंसुर के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : कोटवा थाने के विशुनपुर डीह में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. बचाने गयी उसकी पतोहू व भैंसुर के साथ भी मारपीट की गयी. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि दरवाजे पर बैठी थी.

इस दौरान ग्रामीण विनोद महतो, मथुरा महतो, पप्पू महतो, रंभा देवी व फुलमति देवी दरवाजे पर पहुंच डायन का आरोप लगाते हुए गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. उसने जबरन मैला पिलाने व घर में घुस पेटी तोड़कर नकद, आभूषण सहित करीब 50 हजार की संपत्ति लूटने का भी आरोप लगाया है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन