प्रवासी मजदूर दुर्घटना में अनुदान के लिए दो लाख

Updated at : 17 Nov 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर दुर्घटना में अनुदान के लिए दो लाख

मोतिहारी : बिहार राज्य प्रवासी दुर्घटना अनुदान योजना के तहत दो लाख रुपये की स्वीकृति मिली है. श्रम संसाधन विभाग के श्रमायुक्त गोपाल मीना ने पत्र लिख कर मामले से अवगत कराया है. अनुदान योजना के तहत घोड़ासहन थाने क्षेत्र के महादेवा निवासी मृतक रामप्रवेश ठाकुर के आश्रित पत्नी सरिता देवी व हरसिद्धि थाने क्षेत्र […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार राज्य प्रवासी दुर्घटना अनुदान योजना के तहत दो लाख रुपये की स्वीकृति मिली है. श्रम संसाधन विभाग के श्रमायुक्त गोपाल मीना ने पत्र लिख कर मामले से अवगत कराया है. अनुदान योजना के तहत घोड़ासहन थाने क्षेत्र के महादेवा निवासी मृतक रामप्रवेश ठाकुर के आश्रित पत्नी सरिता देवी व हरसिद्धि थाने क्षेत्र के जागापाकड़ निवासी मजदूर स्वर्गीय भिखारी गिरी के पत्नी आश्रित निर्मला देवी को एक-एक लाख रुपये दिये जायेंगे.

श्रम अधीक्षक दिवाकर दूबे ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. राशि सीधे बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जायेगी. बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार, योजनाओं का लाभ मजदूरों व उनके आश्रितों तक पहुंचाने के लिए हर स्तर से पहल की जा रही है. जो मामले आ रहे हैं उसकी जांच की जा रही है और संचिकाओं का त्वरित निबटारा किया जा रहा है.

तीन मजदूरों के आश्रितों के लिए मिली स्वीकृति : बिहार शताब्दी असंगठित कार्य योजना के तहत चार मजदूरों के आश्रितों के लिए राशि की स्वीकृति मिल गयी है. दुर्घटना से मरे तीन मजदूरों के परिजनों को एक-एक लाख व स्वाभाविक मौत के आश्रित को तीस हजार रुपये मिलेंगे. श्रम संसाधन विभाग की पहल पर डीएम रमन कुमार ने अपनी स्वीकृति देते हुए विभाग को भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन