साले ने बहनोई पर किया जानलेवा हमला, प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2017 5:29 AM
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के रूपडीह निवासी मनोहर सिंह पर उसके साला ने जानलेवा हमला किया. घर में घुस कर उसकी बेरहमी से पिटाई की. वही पिस्तौल का भय दिखा जान मारने की धमकी दी. घटना को लेकर मनोहर ने चिरैया थाना के सेमरा निवासी साला धर्मेंद्र सिंह के अलावे दो अज्ञात के विरुद्ध थाने […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के रूपडीह निवासी मनोहर सिंह पर उसके साला ने जानलेवा हमला किया. घर में घुस कर उसकी बेरहमी से पिटाई की. वही पिस्तौल का भय दिखा जान मारने की धमकी दी. घटना को लेकर मनोहर ने चिरैया थाना के सेमरा निवासी साला धर्मेंद्र सिंह के अलावे दो अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि दरवाजे पर बैठा था.
इस दौरान धर्मेंद्र सिंह दो अज्ञात बदमाशों के साथ बाइक से पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. पत्नी व आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर जान बचायी. पॉकेट से तीन सौ कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










