पैसा मांगने पर दंपती के साथ मारपीट

Updated at : 07 Nov 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
पैसा मांगने पर दंपती के साथ मारपीट

मोतिहारी : शहर के नकछेद टोला की शहनाज खातून व उसके पति मो. गुड्डू को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना को लेकर शहनाज ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें नदीम खां, चमन प्रवीण, मुन्नी खातून, अब्दुल मनान सहित अन्य को आरोपित किया है. बताया कि लड़की की सगाई के लिए […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के नकछेद टोला की शहनाज खातून व उसके पति मो. गुड्डू को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना को लेकर शहनाज ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें नदीम खां, चमन प्रवीण, मुन्नी खातून, अब्दुल मनान सहित अन्य को आरोपित किया है. बताया कि लड़की की सगाई के लिए उड़िया के कृष्णा कुमार से दस हजार रुपये कर्ज मांगी थी.

नदीम के बैंक एकाउंट में पैसा डाल दिया. फोन कर कहा कि नदीम के खाता से पैसा निकाल लेना. पैसा मांगने गयी तो उपरोक्त आरोपितों ने पैसा देने से इंकार कर गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन