एटीएम कार्ड बदल कर खाते से निकाले 26 हजार रुपये

मोतिहारी : शहर के जानपुल चौक स्थित एटीएम से पैसा निकालने गये अमजद आलम का बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदल उनके खाता से 26 हजार की निकासी कर ली. इतना ही नहीं उसके एकाउंट से पांच-छह बार लेनदेन भी किया गया है. अमजद बंजरिया थाना के गोखुला का रहने वाला है.घटना को लेकर नगर थाना […]
मोतिहारी : शहर के जानपुल चौक स्थित एटीएम से पैसा निकालने गये अमजद आलम का बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदल उनके खाता से 26 हजार की निकासी कर ली. इतना ही नहीं उसके एकाउंट से पांच-छह बार लेनदेन भी किया गया है. अमजद बंजरिया थाना के गोखुला का रहने वाला है.घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि चैलाहा एसबीआइ शाखा में एकाउंट है. पैसा निकालने जानपुल एटीएम आया था. लाइन में पीछे दो लड़के खड़े थे.
जालसाजी कर दोनो ने एटीएम कार्ड बदल खाता से 26 हजार की निकासी कर ली. अमजद के पास जो एटीएम है, वह नागालैंड का है. उसने यह भी बताया है कि उसके खाता में लक्ष्मी देवी व राजु कुमार नामक व्यक्ति का पैसा आया है और उस पैसे की निकासी हुई है. उन दोनों को अमजद नहीं पहचानता. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




