थैला काट कर कैश सहित पर्स उड़ाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2017 5:03 AM
मोतिहारी : छतौनी में महिला पॉकेटमारों ने दुकान पर खड़ी मठिया जिरात की एक महिला का ब्लेड से थैला काट पर्स उड़ा लिया. पर्स में तीन हजार कैश व एक कीमती मोबाइल था. घटना को लेकर महिला को पुत्र नवीन कुमार ने छतौनी थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि मां […]
मोतिहारी : छतौनी में महिला पॉकेटमारों ने दुकान पर खड़ी मठिया जिरात की एक महिला का ब्लेड से थैला काट पर्स उड़ा लिया. पर्स में तीन हजार कैश व एक कीमती मोबाइल था. घटना को लेकर महिला को पुत्र नवीन कुमार ने छतौनी थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि मां के साथ पायल सिनेमा के सामने सुहागन स्टोर में समान खरीदने गया. इस दौरान एक महिला गोद में बच्चा लिए दुकान में घुसी, उसके साथ एक लड़की भी थी. तीनों काउंटर के पास आकर मां के बगल में सट गये, उसके बाद ब्लेड से थैला काट उसमें रखा पर्स गायब कर फरार हो गये. पहले लगा कि पर्स थैला से गिर गया है.
काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला. बाद में शक होने पर दुकान का सीसीटीवी कैमरा देखा गया तो सारी घटना उसमें कैद थी. छतौनी पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










