मधुबन में कबाड़ व्यवसायी को सिर कुच-कुच कर मार डाला, उग्र लोगों ने शव के साथ किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2017 4:43 PM
मधुबन (मोतिहारी) : पुरानी बाजार स्थित पुरानी मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार रात अपराधियों ने कबाड़ व्यवसायी जगन्नाथ प्रसाद का सिर बाट से कुच-कुच कर मार डाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त पांच व 10 किलो के बाट बरामद किया है. घटना के दौरान अपराधी ने व्यवसायी की मोबाइल व करीब […]
मधुबन (मोतिहारी) : पुरानी बाजार स्थित पुरानी मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार रात अपराधियों ने कबाड़ व्यवसायी जगन्नाथ प्रसाद का सिर बाट से कुच-कुच कर मार डाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त पांच व 10 किलो के बाट बरामद किया है. घटना के दौरान अपराधी ने व्यवसायी की मोबाइल व करीब पांच लाख नकदी लूट ली. हत्या करने के बाद शव उसके बिछावन पर छोड़ कर फरार हो गया. सुबह होने पर हत्या की खबर से सनसनी फैल गयी है. हत्या के कारणों व हत्यारे का सुराग नहीं मिल पाया है.
सुबह घटना का पता चलने के बाद लोग आक्रोशित हो गये. घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मलंग चौक पर शव को रख कर प्रदर्शन किया. सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शन के बाद बाजार बंद करा दिया गया है. आक्रोशित लोग मामले में कारवाई की मांग कर रहे हैं. मौके पर सीआरपीएफ के जवान पहुंच गये हैं. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










