बिहार में सितंबर तक डॉक्टरों सहित 30 हजार स्वास्थ्य कर्मी होंगे नियुक्त, मंगल बोले- तीन साल में हुई 28 हजार कर्मियों की नियुक्ति

Updated at : 10 Jun 2021 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में सितंबर तक डॉक्टरों सहित 30 हजार स्वास्थ्य कर्मी होंगे नियुक्त, मंगल बोले- तीन साल में हुई 28 हजार कर्मियों की नियुक्ति

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए मानव बल को बढ़ाया जा रहा है. सितंबर तक विशेषज्ञ और सामान्य डॉक्टरों सहित 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति को लेकर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

पटना. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए मानव बल को बढ़ाया जा रहा है. सितंबर तक विशेषज्ञ और सामान्य डॉक्टरों सहित 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति को लेकर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन साल में 28 हजार कर्मियों की नियुक्ति की गयी है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेकर आगे की तैयारी की जा रही हैं.

बड़ी संख्या में टीका एक्सप्रेस चलाने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है. अभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 839 टीका एक्सप्रेस चलायी जा रही हैं. राज्य में कोरोना की संक्रमण दर अब घटकर 0.58% रह गयी है, जबकि रिकवरी रेट 98% से भी अधिक हो गया है.

तीसरी लहर को देखते हुए छह हजार आॅक्सीजन कंसंट्रेटर की भी व्यवस्था की जा रही है. युनिसेफ ने बुधवार को फिर 200 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराये.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन