ePaper

फाइल- 6- आपका वोट आपकी ताकत है : थानाध्यक्ष सेना के जवानों ने मतदान के लिए किया प्रेरित

Updated at : 16 May 2024 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल- 6- आपका वोट आपकी ताकत है : थानाध्यक्ष सेना के जवानों ने मतदान के लिए किया प्रेरित

आपका वोट आपकी ताकत है :थानाध्यक्ष

विज्ञापन

16 मई- फोटो-6- मतदाता जागरूकता रैली में शामिल पूर्व सेवा के जवान व पुलिस पदाधिकारी राजपुर . लोकतंत्र के महापर्व में आमजनों को अधिक से अधिक भाग लेने के लिए सेना के पूर्व जवान व पुलिस पदाधिकारी काफी सक्रिय हो गए हैं. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पूर्व सैनिक संघ व स्थानीय पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में थाना परिसर से बाजार होकर ग्रामीण बैंक तक मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि आपका वोट आपकी ताकत है. सेना के जवान जिस जोश व उमंग के साथ जागरूक कर रहे हैं. इस तरह हमारे नागरिकों को भी सजग प्रहरी चुनने का अधिकार है. भयमुक्त वातावरण में इस बार मतदान होगा. जिसमें लोगों को आगे आने की जरूरत है. चिह्नित किये गये बूथ पर अशांति फैलाने वाले लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है. किसी भी अपराध कर्मी को छोड़ा नहीं जायेगा. पूर्व सैनिक हाकीम प्रसाद ने कहा कि डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर सेना के जवान आज लोगों को जागरूक कर रहे हैं. धर्म जाति एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर आप सभी देश हित में मतदान करें. पूर्व सैनिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह ने कहा कि सेना के जवान घर आने के बाद भी आपके दरवाजे तक पहुंच रहे हैं. आप इनके जज्बे के साथ कदम मिलाकर अपने अधिकार को समझते हुए आगामी एक जून को होने वाले मतदान दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक मतदान करें. इस मौके पर सीताराम साहू,राम इकबाल राय, ललन सिंह, कामेश्वर सिंह, सत्यनारायण पांडेय, रामकृष्ण सिंह, शोभनाथ शर्मा, कमलेश राम, परमेश्वर सिंह, हरहंगी राम हरबंश यादव के अलावा अन्य सेना के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन