ePaper

गृहमंत्री अमित शाह 24 अक्तूबर को आयेंगे बक्सर किला मैदान में

Updated at : 22 Oct 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह 24 अक्तूबर को आयेंगे बक्सर किला मैदान में

बक्सर जिला के सभी चार विधानसभा प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए 24 अक्तूबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान आ रहे हैं.

विज्ञापन

बक्सर. बक्सर जिला के सभी चार विधानसभा प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए 24 अक्तूबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान आ रहे हैं. जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रहा है. किला मैदान में चुनावी सभा स्थल का निरीक्षण करने बुधवार सदर अनुमंडलाधिकारी अविनाश कुमार और सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय समेत दिल्ली से आए अधिकारियों ने बनाए जा रहे पंडाल का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी की. सभा स्थल को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की तीन स्तरीय व्यवस्था की है. वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य और देश के गृहमंत्री अमित शाह के बक्सर आगमन को लेकर एक तैयारी बैठक चुनाव कार्यालय, बाईपास रोड में की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भुवन ने बताया की त्रेता युग में असुर शक्तियों का नाश कर मानव जीवन को जीवंत रखने के लिए जिस तरह भगवान राम का आगमन व्याघ्रसर (आज का बक्सर) में हुआ था. आज कलयुग में भी बक्सर से राजनीतिक आसुरी शक्तियों के समूल नाश के लिए देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह का आगमन बक्सर के किला मैदान में 24 अक्टूबर 25 को पहुंंचेंगे. बक्सर से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा, राजपुर सुरक्षित से जदयू प्रत्याशी संतोष निराला, डुमरांव जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह तथा ब्रह्मपुर विधानसभा लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडेय के पक्ष में राजनीतिक विजय का आगाज करने के लिए जनता से रूबरू होंगे. गृहमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए के नेताओं में जोश और उमंग का संचार हुआ है, ऐसा देखने को मिला. एनडीए के सभी दल आगमन की तैयारी कर रहें हैं. भाजपा अध्यक्ष श्री भुवन ने बताया की तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह का हेलीकॉप्टर शहर के आइटीआइ मैदान में लैंड करेगा. इसके बाद बक्सर के किला मैदान में गृहमंत्री द्वारा जनसभा को संबोधित किया जायेगा. बैठक में चुनाव संचालन समिति के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता और कार्यकर्ता के साथ उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन