फास्ट पैसेंजर ट्रेन की डुमरांव पहुंचते ही लोगों ने किया लोकों पायलट का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
फास्ट पैसेंजर ट्रेन की डुमरांव पहुंचते ही लोगों ने किया लोकों पायलट का स्वागत

दानापुर डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात पटना-बक्सर फास्ट पैसेंजर ट्रेन के पहले दिन व्यावसायिक (कॉमर्शियल) रन पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

डुमरांव. दानापुर डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात पटना-बक्सर फास्ट पैसेंजर ट्रेन के पहले दिन व्यावसायिक (कॉमर्शियल) रन पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने तालियों और नारों से लोको पायलट एवं असिस्टेंट लोको पायलट का भव्य स्वागत किया. ट्रेन करीब 17 मिनट तक डुमरांव स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे पर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बने. परंपरागत तौर पर लोको पायलट और सहायक पायलट को पगड़ी बांधे गये. इसके साथ ही शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और यात्री दोनों मौजूद रहे. ‎‎कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के युवा नेता दीपक यादव और भाजपा क्रीड़ा मोर्चा के संयोजक रोहित सिंह ने की. इस अवसर पर जिला प्रवक्ता संटू मित्रा, राहुल सूर्यवंशी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. ‎आयोजकों ने कहा कि इस ट्रेन की परिचालन डुमरांव और आसपास क्षेत्रों के यात्रियों के लिए बड़ी राहत देगी. पटना के साथ आरा बिहिया, रघुनाथपुर आने-जाने वाले दैनिक यात्रा करने वाले के साथ ही छात्रों तथा नौकरी करने वाले लोगों और व्यापारियों को इस नई ट्रेन से समय और पैसे दोनों की बचत होगी. पैसेंजर के किराए में फास्ट पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिलना स्थानीय लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा. इस मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेलवे विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस ट्रेन से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और लोगों की दैनिक यात्रा करने में और आसानी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन