सौरी मकोरिया रोड पर जगह-जगह बने गड्ढा, जलजमाव से बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सौरी मकोरिया रोड पर जगह-जगह बने गड्ढा, जलजमाव से बढ़ी परेशानी

थाना क्षेत्र के सौरी मकोरिया मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों को मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

राजपुर. थाना क्षेत्र के सौरी मकोरिया मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों को मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है. विगत कई वर्षो से बने रोड को अभी तक नहीं बनाया गया है. विभिन्न गांव से गुजरने वाले गांव के पास घरों का गंदा पानी गिर जाने से वहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. जिन गड्ढों में प्रत्येक दिन बाइक चालक गिरकर घायल हो जाते हैं. गड्ढों में पानी भरे होने से गड्ढों का अंदाजा नहीं मिल पाता है. सबसे अधिक खराब राजापुर गांव के पास है. यहां रोड पर लगभग 500 मीटर की दूरी तक दो फीट गड्ढा हो जाने से इ-रिक्शा एवं टेंपो पलट जाने से कई लोग घायल हो गये है. इसके बगल में ही प्राथमिक विद्यालय है. जहां स्कूल आने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है. गड्ढों में गिर जाने से कपड़ा भी गंदा हो जाता है. सबसे बड़ी बात है कि विधानसभा चुनाव के लिए इस स्कूल में बूथ भी बनाया गया है. जिस बूथ पर लगभग 1500 से अधिक मतदाता पहुंचकर मतदान करेंगे. फिर भी अभी तक इस गड्ढों का मरम्मत नहीं किया गया है. जलजमाव हो जाने से संक्रामक बीमारी फैलने की भी संभावना हो गयी है. गांव के ग्रामीण मुसाफिर प्रजापति, दीपक चौबे, रामजी प्रजापति, वशिष्ठ राजभर ने बताया कि इस गांव के महादलित बस्ती से स्कूल तक रास्ता बहुत काफी खराब है. जबकि स्कूल के बच्चों का खाना बगल के कमरे में ही बनता है. जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इस रास्ते से प्रत्येक दिन सौरी, राजापुर, गोसाईपुर, बुढाडीह, पीठारी और रघुनाथपुर के अलावा अन्य गांव के लोगों का भी आना जाना है. यह पथ चौसा कोचस मुख्य पथ को जोड़ता है. जहां से प्रतिदिन उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोगों का आना-जाना है. पक्की नाली नहीं होने से घरों का पानी या बरसात का पानी नहीं निकल पाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन