बक्सर में DM की बैठक से गायब रहे इटाढ़ी सीओ, जवाब तलब के साथ लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बक्सर में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इटाढ़ी के अंचल अधिकारी की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जवाब तलब किया. सहयोग पोर्टल पर लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

Buxar District Coordination Meeting : बक्सर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में इटाढ़ी के अंचल अधिकारी की अनुपस्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनसे जवाब तलब किया. साथ ही विभिन्न विभागों के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar News : सहयोग पोर्टल के लंबित मामलों पर सख्ती

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर विशेष कार्य पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को सहयोग पोर्टल पर लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.

सड़क, नाला और कॉलेज बस सेवा पर अहम फैसले

बैठक में बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के गोलंबर के पास नाला एवं सड़क निर्माण कार्य को लेकर एनएचआई को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया. वहीं डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को बस उपलब्ध कराने तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को बस संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया.

पीएम श्री विद्यालयों का होगा नियमित निरीक्षण

डीएम ने सभी पीएम श्री विद्यालयों का जिला स्तरीय अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कराने का निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में वरीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, फीडबैक लेने, विद्यालय का निरीक्षण करने, कम से कम एक कक्षा में शामिल होने तथा छात्र-छात्राओं से संवाद करने का भी निर्देश दिया.

गुरुकुल विद्यापीठ के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश

शिक्षा विभाग के अंतर्गत गुरुकुल विद्यापीठ निर्माण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को विकास शाखा के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन