बक्सर पहुंचे BJYM प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, JCB से हुई पुष्पवर्षा; बोले- युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत

Updated:
विज्ञापन

फोटो- दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि व अन्य फोटो- सिंडिकेट पर रोड शो के दौरान जेसीबी से पुष्प वर्षा करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

बक्सर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा विभाजनकारी ताकतों को हराकर विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

Buxar News : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के बक्सर में प्रथम आगमन पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. शहर के सिंडिकेट पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया. इस दौरान पूरा इलाका भाजपा के नारों से गूंज उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिंडिकेट से वीर कुंवर सिंह चौक तक निकला काफिला

स्वागत समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का काफिला शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुलिस चौकी स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचा. यहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद काफिला अहिरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा.

संगठनात्मक बैठक में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने की, जबकि संचालन धीरज पाठक ने किया. जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने स्वागत भाषण दिया. बैठक में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के सैकड़ों पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए.

जितेंद्र सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सुशासन और विभिन्न उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. साथ ही आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

बोले- युवाओं को दिग्भ्रमित करने की कोशिश

जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में कुछ विभाजनकारी शक्तियां युवाओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत का युवा इन मंसूबों को विफल करने और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं के बीच जाकर सकारात्मक विचार और सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की.

बक्सर के युवा हर चुनौती से निपटने में सक्षम : ओमप्रकाश भुवन

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि भारत के साथ-साथ बक्सर के युवा भी हर विभाजनकारी चुनौती से निपटने का हुनर और ताकत रखते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा, प्रदीप दुबे, कुलभूषण, मुकेश यादव, निर्भय राय, विनोद राय, संध्या पांडेय, रमाश्रय राम, कंचन देवी, प्रिया राय, रुपेश दुबे, धीरज पाठक और सतेन्द्र पाण्डेय समेत कई नेता मौजूद रहे. अंत में विमल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

फोटो- दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि व अन्य फोटो- सिंडिकेट पर रोड शो के दौरान जेसीबी से पुष्प वर्षा करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
फोटो- दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि व अन्य फोटो- सिंडिकेट पर रोड शो के दौरान जेसीबी से पुष्प वर्षा करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन