डुमरांव में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
डुमरांव में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को युवाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान. युवाओ के साथ समाजिक लोग भी इस अभियान में शामिल थे.

विज्ञापन

डुमरांव. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को युवाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान. युवाओ के साथ समाजिक लोग भी इस अभियान में शामिल थे. मतदाता जागरूकता अभियान डुमरांव कोचिंग सेंटर, स्कूल सहित कई मोहल्लों में चलाया गया. युवा मतदाता रूपी छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व को समझाया गया. इस दौरान रोगी कल्याण समिति के सदस्य अजय राय ने युवाओं व महिलाओं से कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व है. इसमें सभी वर्गों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने महिलाओं से खास अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दिन सब काम छोड़कर “पहले मतदान करे फिर जलपान करें ” उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि बिना किसी लोभ लालच में आएं भयमुक्त वातावरण में सुबह घर से निकले और अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करे उसके बाद ही जलपान करें. इस दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासतौर से उत्साह देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन