तेजस्वी यादव ने जनसभा को किया संबोधित

Updated:
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने जनसभा को किया संबोधित

इसी कड़ी में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चक्की लहना गांव स्थित सोन हरदेव इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

विज्ञापन

सिमरी. बिहार विधानसभा चुनाव की प्रथम चरण का चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में है. इसी कड़ी में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चक्की लहना गांव स्थित सोन हरदेव इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. ब्रह्मपुर विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी शंभूनाथ यादव एवं डुमरांव विधानसभा से महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार अजीत कुशवाहा के पक्ष में महत्ती जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू जी ने खुद शंभूनाथ यादव को पार्टी का टिकट दिया है. ऐसी स्थिति में इन्हें यहां से जीता कर भेजना आप सबों का दायित्व है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को आपलोग लगातार बीस वर्षों तक मौका दिया. मुझे बीस माह का मौका दिजिए बिहार का दिशा व दशा बदल कर विकास को गति दूंगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता इस बार बेइमानी नहीं होने देगी. महागठबंधन इस बार भारी बहुमत से सरकार बनायेगी. संबोधन के दौरान जुटी भीड ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद नारा लगा कर अपने नेता का हौसला अफजाई करते रहे. अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा की महागठबंधन की सरकार बनने पर 3.5 लाख संविदा कर्मियों को स्थायी किया जायेगा. जीविका दीदियों का मानदेय तीस हजार किया जायेगा. सरकारी कर्मियों का पोस्टिंग अपने गृह जिला के नजदीक किया जायेगा. हर उस परिवार में सरकारी नौकरी दी जाएगी, जिसमें कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की ब्रह्मपुर विधानसभा से शंभूनाथ यादव व डुमरांव से अजीत कुशवाहा को अपना बहुमूल्य वोट देकर विधान सभा भेजें ताकि कमाई, सिंचाई व दवाई वाली सरकार बन सके. वहीं मंच का संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव ने किया. चुनावी सभा को बक्सर सांसद सुधाकर सिंह पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने भी संबोधित किया. मौके पर केदार यादव, अंगद यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव, काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तेयाज अंसारी, हरेंद्र यादव प्रेमचंद राम, मुखिया शंभू चौधरी सहित अन्य महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन