Buxar News: पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ विश्वामित्र सेना ने निकाला आक्रोश मार्च

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ विश्वामित्र सेना ने निकाला आक्रोश मार्च

पश्चिम बंगाल में हिंदू विरोधी हिंसा के खिलाफ मंगलवार को विश्वामित्र सेना के सदस्यों ने रामरेखा घाट से आक्रोश मार्च निकाला जो पुलिस चौकी पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया.

विज्ञापन

बक्सर

. पश्चिम बंगाल में हिंदू विरोधी हिंसा के खिलाफ मंगलवार को विश्वामित्र सेना के सदस्यों ने रामरेखा घाट से आक्रोश मार्च निकाला जो पुलिस चौकी पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. आक्रोश मार्च में विश्वामित्र सेना के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. आक्रोश मार्च में शामिल लोग बंगाल में हिंदू सेफ नहीं तथा वक्फ कानून की आड़ में हिन्दुओं पर हमले बंद करो जैसे नारों के साथ प्रशासन और सरकार से न्याय की मांग की. इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि वक्फ कानून की आड़ में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार अब और बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पश्चिम बंगाल में हिन्दू समाज को जिस प्रकार से निशाना बनाया जा रहा है, वह अत्यंत निंदनीय है. विश्वामित्र सेना हर मोर्चे पर खड़ी रहेगी और हिन्दू समाज की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी. आक्रोश मार्च में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ,कृष्ण शर्मा,जिला संयोजक मोहित दुबे, धीरज सिंह धनजी पांडे, अभय चौबे, दीप नारायण चौबे कपिल मुनि बाबा, लाल बाबा, मोती बाबा, अनूप सिंह, रमेश वर्मा शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन