बक्सर: कांवरियों की सेवा में आगे आया विश्वामित्र सेना, अहिरौली मोड़ पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Updated:
विज्ञापन

शिविर में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बक्सर के अहिरौली मोड़ पर विश्वामित्र सेना ने कांवरियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा और सेवा शिविर का आयोजन किया। भक्तों की सेवा के लिए जुटे स्वयंसेवक।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर में श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा के लिए विश्वामित्र सेना की ओर से अहिरौली मोड़ पर निःशुल्क चिकित्सा एवं कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया. शिविर का शुभारंभ शाम चार बजे किया गया. यहां दूर-दराज से आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी और जरूरत के अनुसार चिकित्सा सहायता एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया.

कांवरियों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

सेवा शिविर में दूर-दराज से पहुंचे कांवरियों और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जरूरतमंद श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सा सहायता और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया. शिविर में स्वयंसेवकों ने कांवरियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा.

सेवा को बताया सौभाग्य और पुण्य का अवसर

विश्वामित्र सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का अवसर है. संगठन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जायेंगे.

सेवा कार्य में स्थानीय लोगों ने निभायी भूमिका

शिविर के आयोजन में विश्वामित्र सेना के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभायी. सेवा कार्य में अशोक उपाध्याय, गोवर्धन चौबे, रवि राज, बलराम मिश्रा, मोहित बाबा, अर्जुन तिवारी, हरिशंकर दुबे, गुड्डू पांडे, बच्चन चौबे, दीप नारायण चौबे, चंदन सहित स्थानीय सनातनी ग्रामीण मौजूद रहे.


विज्ञापन
मृत्युंजय सिंह

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन