बक्सर में कराटे को गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल, संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
शिखा राय को बधाई देते सदस्य
जिले में कराटे खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराटे संघ बक्सर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का विस्तार करना और युवाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना है. जल्द ही स्कूलों और गांवों में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे.
Karate Association Buxar: जिले में कराटे खेल को नई दिशा देने के उद्देश्य से कराटे संघ बक्सर की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. प्रखंड अंतर्गत सरेंजा गांव में संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया.
बैठक में संघ के पिछले वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि संघ लंबे समय से जिले में कराटे और मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने का काम कर रहा है. अब संघ का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार करने पर रहेगा, ताकि गांवों के बालक-बालिकाओं को भी प्रशिक्षण देकर उनमें खेल भावना और आत्मरक्षा का कौशल विकसित किया जा सके.
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें डॉ. शिखा राय को संरक्षक, विनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष, अश्वनी कुमार सिंह को सचिव और नरेंद्र मौर्या कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं मिथलेश कुमार और वीरबहादुर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया.
बैठक में डॉ. शिखा राय, विनोद कुमार सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, नरेंद्र मौर्या, मिथलेश कुमार और वीरबहादुर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान जिले में कराटे खेल के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
स्कूलों और गांवों में लगेंगे प्रशिक्षण शिविर
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी का माहौल रहा. सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और जिले में कराटे को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया.
संघ की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों के माध्यम से बालक-बालिकाओं को कराटे और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने के साथ आत्मरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











