रंगदारी व बदसलूकी को लेकर प्रिंस समेत अन्य के खिलाफ दर्ज हुई दो प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
रंगदारी व बदसलूकी को लेकर प्रिंस समेत अन्य के खिलाफ दर्ज हुई दो प्राथमिकी

नगर के सरस्वती पुस्तकालय रोड निवासी प्रिंस सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ टाउन थाना में दो प्राथमिकी दर्ज करायी गय है.

विज्ञापन

बक्सर. नगर के सरस्वती पुस्तकालय रोड निवासी प्रिंस सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ टाउन थाना में दो प्राथमिकी दर्ज करायी गय है. एक प्राथमिकी भाजपा नेता व संवेदक ओम प्रकाश तिवारी उर्फ निक्कू तिवारी और दूसरी प्राथमिकी भाजपा नेत्री दुर्गावती चतुर्वेदी द्वारा करायी गयी है. जिसमें निक्कू तिवारी द्वारा रंगदारी के लिए हथियार के बल पर गाली-गलौज करने, मारपीट करने व माफी मंगवाने तथा 14 हजार रुपये पॉकेट से निकालने जैसे अन्य आरोप लगाये गये हैं. जबकि दुर्गावती चतुर्वेदी द्वारा उनके साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने के आरोप लगाये गये हैं. इससे पहले दुर्गावती चतुर्वेदी के पति संतोष चतुर्वेदी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. निक्कू तिवारी शहर के रामबाग निवासी वीरेन्द्र कुमार तिवारी के पुत्र है, जबकि दुर्गावती चतुर्वेदी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही निवासी संतोष चतुर्वेदी की पत्नी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि निक्कू तिवारी की लिखित शिकायत पर प्रिंस सिंह के अलावा सोहनीपट्टी का रहने वाला संतोष राय, अभिषेक राय उर्फ गोलू राय, शिवम राय व सुजीत राय को आरोपित बनाया गया है. वहीं दुर्गावती चतुर्वेदी की शिकायत पर प्रिंस सिंह, गोलू सिंह, अभिषेक राय उर्फ गोलू राय, शिवम राय, संतोष राय व रामजी राय के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन