Ara News : डुमरांव में प्रेमिका को इ-रिक्शा से जबरन उतारने की कोशिश, युवक ने की फायरिंग

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 29 Apr 2025 9:56 PM

विज्ञापन

नया भोजपुर ओवर ब्रिज के पास एक युवक ने इ-रिक्शा रोककर अपनी प्रेमिका को जबरन उतारने की कोशिश की. जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो युवक ने डर फैलाने के लिए हवा में फायरिंग कर दी, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

डुमरांव. मंगलवार की शाम नया भोजपुर ओवर ब्रिज के पास एक युवक ने इ-रिक्शा रोककर अपनी प्रेमिका को जबरन उतारने की कोशिश की. जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो युवक ने डर फैलाने के लिए हवा में फायरिंग कर दी, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित की पहचान डुमरांव दक्षिण टोला निवासी रामनिवास सिंह के पुत्र वकील कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से पिस्टल, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया. गिरफ्तार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है. घटना के बारे में जानकारी मिलते हुए पुलिस ने पीड़ित युवती को थाने लाया, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. युवती ने बताया कि वकील कुमार के साथ पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल ही में वह किसी अन्य रिश्तेदार से बातचीत करने लगी थी, जिससे वकील नाराज था. मंगलवार को युवती बीए सेमेस्टर-2 की परीक्षा देने डुमरांव आयी थी और परीक्षा खत्म होने के बाद जब वह इ-रिक्शा से नया भोजपुर लौट रही थी, तब यह घटना घटी. युवती के विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल लहराकर हवा में फायरिंग की और पीछा कर उसे पिस्टल के बट से मारा, जिससे युवती चोटिल हो गयी. पुलिस ने आरोपित युवक से पूछताछ की है कि उसके पास यह पिस्टल कहां से आयी. डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने घटना की विस्तृत जानकारी दी और जल्द मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन