Buxar News: रेल संपत्ति की चोरी करने वाले दो चोरों के साथ तीन कबाड़ी दुकानदार भी किये गये गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: रेल संपत्ति की चोरी करने वाले दो चोरों के साथ तीन कबाड़ी दुकानदार भी किये गये गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल को एक बड़ी सफलता हासिल हुई. आरपीएफ ने रेल संपत्ति की चोरी करने वाले दो चोर के साथ तीन रिसीवर कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विज्ञापन

बक्सर.

रेलवे सुरक्षा बल को एक बड़ी सफलता हासिल हुई. आरपीएफ ने रेल संपत्ति की चोरी करने वाले दो चोर के साथ तीन रिसीवर कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गए लोगों में नई बाजार निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ नेपाली, पांडे पट्टी, निवासी मोहन राम, नयी बाजार मठिया मोड निवासी राजेश कुमार उर्फ गुड्डू शाह, ठठेरी बाजार निवासी महेंद्र कुमार शाह उर्फ मेहीलाल एवं सारिमपुर निवासी नवल कुमार बताए जाते है.

आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि बक्सर स्टेशन के आसपास रेलवे लाइन के किनारे लगाए गए संकेत बोर्ड जिसके माध्यम से ट्रेन ड्राइवर संकेत के अनुसार गाड़ियों का परिचालन करते हैं जिनकी चोरियों की शिकायत होने पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पंडा के निर्देशन से निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल बक्सर कुंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. इसके पश्चात टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के सहारे संकेत बोर्डों की चोरी करने वाले दो चोर को पकड़ा, जिसके निशानदेही पर चोरी के रेलवे संकेत बोर्डों को खरीदने वाले तीन कबाड़ियों को 15 रेलवे के संकेत बोर्डों की बरामदगी करने के साथ ही साथ गिरफ्तार किया गया. जिसे रेलवे कोर्ट आरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जहां से पांचो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस घटना से चोरी के सामान खरीदने वाले कबाड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है. निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि रेलवे संकेत बोर्डों की चोरी की शिकायत प्राप्त होने पर टीम गठित कर अपराधियों की जड़ तक पहुंचकर मामले का उद्वेदन किया गया. मामले के उद्वेदन टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी ,उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी एसएनएस यादव तथा अन्य बल सदस्य शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन