ePaper

प्रत्याशियों से धनवान हैं उनकी पत्नियां

Updated at : 29 Oct 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों से धनवान हैं उनकी पत्नियां

बक्सर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों के हलफनामे पर नजर डाले तो कई प्रत्याशियों की पत्नियां पतियों से ज्यादे धनवान हैं.

विज्ञापन

बक्सर. बक्सर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों के हलफनामे पर नजर डाले तो कई प्रत्याशियों की पत्नियां पतियों से ज्यादे धनवान हैं. कांग्रेस के चुनाव चिह्न से चुनावी मैदान में उतरे महागठबंधन के प्रत्याशी संजय तिवारी के पास कुल नकद राशि दो लाख 50 हजार रुपये बताया गया है. जबकि उनकी पत्नी के पास कुल 70 हजार रुपये नकद है. जबकि बीजेपी के चुनाव चिन्ह से चुनावी समर में उतरे आइपीएस आनंद मिश्रा के पास कुल 47 हजार रुपये नकद है. जबकि उनकी पत्नी के पास 51 हजार 370 रुपये है. जबकि जनसुराज के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन के पास कुल 4 लाख 72 हजार 800 रुपये नकद है. जबकि उनकी पत्नी के पास दो लाख रुपये कैश है. गौरतलब है कि बक्सर विधानसभा में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. शैक्षिक योग्यता के मामले में तथागत हर्षवर्धन स्नातक एलएलबी हैं. जबकि आनंद मिश्रा पीजी पास है. वही सदर विधायन स्नातक हैं. जबकि बसपा प्रत्याशी अभिमन्यु दसवीं पास है. जमीन के मामले सदर विधायक संजय तिवारी के पास 31 एकड़ नौ कट्ठा जमीन है. जबकि तथागत हर्षवर्धन के पास 20.51 एकड़ जमीन है. जबकि बसपा प्रत्याशी अभिमन्यु के पास मात्र 23 डिसमिल जमीन है. गाड़ियों के मामले में तथागत हर्षवर्धन अन्य प्रत्याशियों से आगे हैं. इनके पास कुल सात वाहनें हैं. जिसमें कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं. संजय तिवारी के पास दो वाहन है. जबकि आनंद मिश्रा के पास मात्र एक दो पहिया है. इसी प्रकार सदर विधायक संजय तिवारी पर कुल पांच आपराधिक मामले हैं. जबकि बसपा प्रत्याशी अभिमन्यु मौर्य पर चार और आनंद मिश्रा पर भी एक आपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि तथागत हर्षवर्धन पर एक भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं है. जबकि इनके पास दो सौ ग्राम सोना है. चांदी 1.5 किग्रा जबकि उनकी पत्नी के पास सोना 300 ग्राम और चांदी है 2.5 किग्रा है. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी के पास सोना 10 तोला है. जबकि उनकी पत्नी के पास 100 तोला सोना है. वहीं संजय तिवारी के पास चांदी आधा किग्रा है. जबकि बीजेपी प्रतयाशी आनंद मिश्रा के पास 100 ग्राम और उनकी पत्नी के पा 250 ग्राम सोना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन