बारिश के कारण एक बार फिर बढ़ने लगा गंगा का जल स्तर

गंगा का जल स्तर एकबार फिर बढ़ने लगा है. गंगा के जल ग्रहण क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण पानी बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है.
बक्सर. गंगा का जल स्तर एकबार फिर बढ़ने लगा है. गंगा के जल ग्रहण क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण पानी बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है. गंगा के जल स्तर बढ़ने से दियारा इलाके के किसानों की चिंता बढ़ गयी है. क्योंकि यदि जल स्तर में ज्यादा बढ़ोतरी होगी तो रबी फसल की बुआई प्रभावित होगी. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ते हुए सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे 56.57 मीटर हो गया था. लेकिन बाद में जल स्तर वृद्धि की रफ्तार एक सेमी प्रति घंटे हो गई और शाम 6 बजे 56.64 मीटर पर पहुंच गया. जाहिर है कि बक्सर में गंगा की चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर तथा खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है. ऐसे में गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु से अभी काफी कम है. गंगा के जल स्तर पर जिला प्रशासन की नजर बनीं हुई है. हालांकि जलस्तर बढ़ोतरी की रफ्तार में कमी आने के बाद बाढ़ की संभावना कम हो गयी है. छठ को लेकर हो सकती है परेशानी : गंगा का जल स्तर बढ़ने से गंगा के कई घाटों पर पानी चढ़ गया है. इसके कारण छठ को लेकर चिंता सताने लगी है. पानी वृद्धि के कारण घाटों की सफाई में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यदि जलस्तर में कमी नहीं आयी तो छठ व्रतियों की मुश्किलें बढ़ना तय है. बारिश के कारण गंगा की सहायक ठोरा, मिलिकिरी व कंचन आदि नदियों में भी उफान आ गया है और छठ घाट डूब गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




