ePaper

225 लीटर शराब बरामद तस्कर हुआ फरार

Updated at : 19 Oct 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
225 लीटर शराब बरामद तस्कर हुआ फरार

थाना क्षेत्र के सोनपा बलुआ घाट से 25 पेटी में बंद विभिन्न ब्रांडों के 225 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

राजपुर. थाना क्षेत्र के सोनपा बलुआ घाट से 25 पेटी में बंद विभिन्न ब्रांडों के 225 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस लगातार सभी सीमावर्ती इलाकों पर गहन जांच पड़ताल कर रही है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप नदी के रास्ते नाव पर लादकर रात के अंधेरे में बिहार की सीमा में प्रवेश कर उसे किसी गाड़ी पर लादकर कहीं खपाने के फिराक में थे. तभी पुलिस के पहुंचते ही तस्कर आराम से भाग निकले. वहां विभिन्न पेटियों में बंद शराब को पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद जप्त कर लिया. थाना पर पहुंचे डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. सभी सीमावर्ती इलाकों की नाके बंदी की गयी है. विभिन्न गांव से पहुंचे चौकीदारों से संवाद करते हुए कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति दिखे जाने पर इसकी सूचना तत्काल दें. इस दौरान इन्होंने अपने पुलिस पदाधिकारी के साथ क्षेत्र के देवल पुल, पंजराव पुल एवं बसही पुल के समीप बने बेरियर स्थलों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है. शराब माफिया एवं अन्य संदिग्ध लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. वहीं चौसा कोचस मुख्य पथ पर फल के कैरेट में छुपा कर लायी जा रही लगभग 25 बोतल शराब को जलहरा के पास पकड़ा गया. इसके साथ शराब तस्कर रोहतास जिला के दिनारा निवासी पीयूष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं इस धंधे के उपयोग में लाई गयी बाइक को भी जब्त कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन