बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में दो दिनों से सफाई ठप, सड़कों पर जमा हुआ 166 टन कचरा
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
मजदूरों की हड़ताल से सड़क पर जमा कचरों से निकल रही बदबू
विज्ञापन
बक्सर.
बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में पिछले दो दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है. शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक कचरे के ढेर लग गये हैं. निस्तारण केंद्रों पर काफी मात्रा में कचरा जमा हो गया है, जिससे इस गर्मी के मौसम में बदबू निकल रही है. इससे नगर वासियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है. वहीं, सफाई कर्मियों ने खाते में भुगतान आने तक सफाई कार्य नहीं करने का चेतावनी दी है. सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर स्वच्छता अधिकारी के साथ वार्ता की गयी, जहां सफाई कर्मियों के नेता संजय कुमार शर्मा ने प्रतिनिधि के रूप में समस्याओं को रखा. उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान के बाद ही सफाई का कार्य शुरू होगा. वहीं नगर परिषद के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ दो दिनों में करीब 166 टन कचरा सड़कों पर जमा हो गया है. ज्ञात हो कि प्रतिदिन 88 टन कचरा नगर में जमा हो जाता है. गर्मी बढ़ने के कारण जगह-जगह जमा कचरे से तेज दुर्गंध उठ रही है. कचरे के सड़ने से उठ रही बदबू के कारण राहगीरों और आसपास के दुकानदारों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. स्थिति यह है कि स्टेशन रोड, ज्योति चौक, मेन मार्केट और किला मैदान के आसपास कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं. सब्जी मंडी और ठठेरी बाजार में तो हालात और खराब हैं. सड़ांध के कारण ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं, जिससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है. नगर की सफाई कार्य कर्मियों के भुगतान पर ही निर्भर है. भुगतान नहीं होने से रुका काम : दो दिनों से कचरा उठाव बंद होने की मुख्य वजह सफाई कर्मियों को भुगतान नहीं मिलना है. सफाई कर्मियों के नेता संजय कुमार शर्मा ने बता कताया कि हर माह के सात तारीख को वेतन भुगतान को लेकर सहमति बनी थी. इसके साथ ही 528 रुपये प्रतिदिन भुगतान करने की बनी सहमति भी बनी है, जिसके आधार पर अप्रैल माह का भुगतान होने पर सफाई कार्य शुरू होगा. इसी समस्या को लेकर मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में स्वच्छता अधिकारी रवि कुमार सिंह और सफाई कर्मियों के नेता संजय कुमार शर्मा के बीच पार्षद इंद्रजीत सिंह उर्फ बबन सिंह की उपस्थिति में हुई.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









