श्रीनाथ बाबा घाट स्थित पक्की घाट पर जमा है गंगा का सिल्ट, नहीं पहुंची नगर परिषद की सफाई टीम

स्वच्छता के प्रतीक छठ पूजा को लेकर घरों में तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गयी है. वहीं दीपावली बीत जाने के बाद भी अभी श्रीनाथ बाबा घाट पर नगर परिषद का सफाई अभियान नहीं पहुंचा है.
घाट पर अभी नहीं हुई है सफाई
नाथ बाबा घाट पर सफाई मंदिर के श्रद्धालुओं एवं मंदिर के परिकरों द्वारा ही निर्भर है. अभी तक साफ-सफाई को लेकर जिम्मेदार एजेंसी ने अभी तक कोई सफाई नहीं कराया है और न ही सफाई शुरू ही कराया है. जबकि घाटों की सफाई भी प्रतिदिन एजेंसी को ही करनी है. इसके लिए नगर की सफाई के साथ ही घाटों की सफाई करना है. लेकिन सफाई एजेंसी घाटों की सफाई के प्रति गंभीर नहीं है. जिसके कारण छठ व्रती गंदगी के बीच पर्व मनाने को विवश होगे. वहीं सिल्ट नहीं हटने से छठ व्रतियों को परेशानी हो सकती है.
सामने के कच्ची घाट है दलदल व गंदगी भरा
नाथ बाबा मंदिर स्थित सोन नहर के दूसरी ओर कच्ची घाट दलदल भरा है. इसके साथ ही कचरा काफी जमा हुआ है. जिसे अभी तक नगर परिषद से सफाई नहीं किया गया है. वहीं छठ घाट बनाने के लिए लोगों ने नगर परिषद का कार्य अपने हाथों में ले लिया है. घाटों पर सफाई कर छठ के लिए जगह संरक्षित करने लगे हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
साफ-सफाई को लेकर सफाई एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया है. एजेंसी को तेज गति से युद्ध स्तर पर प्रतिदिन सफाई को लेकर निर्देशित किया गया है. बहुत जल्द सभी घाटों की सफाई करा ली जायेगी.
मनीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




