22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के अंतिम दिन प्रभु श्रीराम का राजतिलक प्रसंग का हुआ मंचन

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :06 Oct 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के अंतिम दिन प्रभु श्रीराम का राजतिलक प्रसंग का हुआ मंचन

अंतिम दिन के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा व संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम ने की.

विज्ञापन

बक्सर. श्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को देर रात्रि मंचित कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे श्री राधा माधव रासलीला एवं रामलीला संस्थान के स्वामी सुरेश चंद्र उपाध्याय “व्यास जी के सफल निर्देशन में राज्याभिषेक व फुलों की होली मिलन लीला का मंचन किया गया. अंतिम दिन के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा व संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम ने की. वहीं धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने किया. मंचन के दौरान दिखाया गया कि भरत मिलाप के पश्चात अन्य भाइयों और नगर वासियों से मिलते हुए प्रभु श्री राम सर्वप्रथम कैकेई के महल में जाते हैं, उनसे मिलने के पश्चात अपने महल में आकर माताओं सहित पूरे राज परिवार से मिलते हैं और गुरु वशिष्ट जी से अपने साथ लाए सखाओं का परिचय कराते हैं. उसके बाद वशिष्ट जी मंत्री सुमंत को बुलाकर भगवान के राजतिलक की तैयारी करवाते हैं. अवधपुरी सजने लगती है. राजतिलक की शोभा बढ़ाने हाथी, घोड़ा, ऊंट इत्यादि आते हैं. तैयारी पूरी होने पर श्री राम को प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ द्वारा किया जाता है. उसके पश्चात सभी ब्राम्हण व अन्य भगवान को तिलक लगाते हैं. पुत्र को सिंहासन पर आसीन देख मातायें हर्षित होकर आरती उतारती है. प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयसु दीन्हा। सुत विलोकी हर्षित महतारी, बार-बार आरती उतारी।। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम द्वारा इस वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा भी पढ़कर सुनाया गया. इसके बाद भरत मिलाप के दिन विभिन्न पूजा पंडालों एवं संस्थाओं द्वारा निकाले गए सर्वश्रेष्ठ झांकियों को आरके ज्वेलर्स के सौजन्य से शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. जिसमें झांकी में प्रथम पुरस्कार राम लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध शिर्षक के लिए हीरो जैक्सन मल्लाह टोली को, द्वितीय पुरस्कार होलिका दहन शिर्षक के लिए, बारी टोला को एवं तृतीय पुरस्कार शबरी द्वारा बैर खिलाना दृश्य के लिए तुरहा टोली को दिया गया. साथ ही अन्य लोगों को भी संतावना पुरस्कार भी दिया गया. वहीं कार्यक्रम के दौरान समिति को दिए गए सराहनीय योगदान के लिए संजय सर्राफ, इंद्र लोक वाणी के मनोज कुमार, रोटरी क्लब के डा० दिलशाद जी, शिवा पाइप के अनुराग पाण्डेय (बबलू पांडेय), आनंद टायल्स के महेश भोतिका, राजकुमार पापड़ी के राजकुमार जी, महर्षि मिष्ठान भंडार के संजय गुप्ता, धर्मेंद्र मालाकार, भैरव मालाकार, रंगोली फैशन के विश्वजीत गुप्ता, गणेश कलर लैब के राजेश चौरसिया, केशरी ड्रग के राजेश केशरी एवं मंजीत कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही रामलीला मंडल के स्वामी सुरेश उपाध्याय व्यासजी, रामलीला के बेस्ट पात्र के लिए पूरन जी को भी समिति द्वारा अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं श्री चंद्र मंदिर पर शुरुआती दौर से रामलीला कार्यक्रम से जुड़े परिवार के सदस्यों को भी समिति द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्री कृष्णलाल सर्राफ, श्री नारायण प्रसाद लोहिया, श्री रामबाबू सर्राफ, तारकेश्वर प्रसाद सर्राफ उर्फ रामजी बाबू, विनय केशरी, राजेश केशरी, दिनेश जायसवाल, रतन केजरीवाल, वेदप्रकाश जायसवाल वहीं अन्य को सराहनीय योगदान के लिए अंग वस्त्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए जिला प्रशासन, मीडिया कर्मी सहित जिले की तमाम जनता को समिति के तरफ धन्यवाद दिया गया. मौके पर समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा, संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश संगम, लाइसेंसदार कृष्ण कुमार वर्मा, कमलेश्वर तिवारी, निर्मल कुमार गुप्ता, उदय सर्राफ जोखन, राजकुमार गुप्ता, चिरंजीलाल चौधरी, शशिकांत चौधरी (गार्ड साहब), राजेश चौरसिया, प्रियेश, बृजमोहन सेठ, सुशील मानसिंहका, सुमित मानसिंहका सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन