नगर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से रहा ध्वस्त, पूरे दिन जाम के झाम में डूबा रहा शहर

Updated:
विज्ञापन
नगर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से रहा ध्वस्त, पूरे दिन जाम के झाम में डूबा रहा शहर

पंचकोशी मेला को लेकर नगर में गुरुवार को अचानक जाम की स्थिति कायम हो गई. जिसके कारण नगर के सभी सड़कों पर वाहनों का संचालन रूक गया था.

विज्ञापन

बक्सर. पंचकोशी मेला को लेकर नगर में गुरुवार को अचानक जाम की स्थिति कायम हो गई. जिसके कारण नगर के सभी सड़कों पर वाहनों का संचालन रूक गया था. आवागमन प्रभावित हो गया. जो संध्या समय तक कायम रहा. वहीं संध्या के बाद आवागमन कुछ सामान्य हो पाया. इस दौरान नगर में अप्रत्याशित भीड़ के कारण नगर पूरे दिन जाम से कराहता रहा. जिला प्रशासन से जारी रूट का पालन नहीं होने से पंचकोशी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि सिंडिकेट से नगर में तथा ज्योति प्रकाश चौक से मेन रोड में प्रवेश से वाहनों को रोका जा रहा था. जिससे अव्यवस्था कायम नहीं हो सके. इसके बावजूद काफी संख्या में छोटे वाहन प्रवेश कर गये. जिससे पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान शव वाहन एवं एंबुलेंस को भी पार होने में परेशानी उठानी पड़ी. अप्रत्याशित वाहनों के एक साथ सुबह में ही पहुंचने से नगर पूरी तरह से चौक कर गया था. नगर के ज्योति प्रकाश चौक से नगर के मेन रोड, बाईपास रोड, स्टेशन रोड, जेल पइन रोड, चरित्रवन रोड, चौसा रोड में वाहनों की जाम लगी रही. इस दौरान शव वाहनों एवं एंबुलेंस के संचालन में भी परेशानी हुई. जाम में एंबुलेंस फंसी रही. वहीं उसका सायरन भी जाम के आगे बेअसर हो गया था. नगर का ह्दय स्थली ज्योति प्रकाश रहा जाम : नगर के ह्दय स्थली कहलाने वाला ज्योति प्रकाश चौक एवं वीर कुंवर सिंह चौक पर जाम की स्थिति कायम रही. जहां जाम होेने के कारण नगर के सभी सड़कों पर वाहनों का संचालन प्रभावित हो गया. ज्योति प्रकाश चौक पर चारों ओर से छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहन पार करने के लिए घंटों इंतजार करते रहे. जाम की स्थिति को देख पुलिस जवानों ने नगर से आने वाले वाहनों तथा विभिन्न दिशाओं से ज्योति प्रकाश से बाईपास रोड में जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर छात्राओं के लिए बना आंबेडकर छात्रावास के पास डिवाइडर पार कर संचालित कराया गया. जिससे ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त किया जा सके. एक साथ चारों दिशाओं से पहुंचे वाहनों को ज्योति प्रकाश चौक पर रोक दिया गया था. जहां विभिन्न दिशाओं में मुड़ने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा. जिससे जाम की स्थिति कायम रही. नगर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की काफी कमी दिखी. जिसके कारण जाम के झाम से नगर पूरे दिन कराहता रहा. नगर में प्रवेश पर वाहनों की रही राेक : नगर में जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने सिंडिकेट एवं ज्योति प्रकाश चौक पर वाहनों को रोक दिया था. जिससे कोई भी वाहन नगर में प्रवेश न कर सके. इसके साथ ही नगर के वीर कुंवर सिंह चौक से भी नगर में वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया था. जिसके कारण ई-रिक्सा का भी संचालन भी नगर के मेन रोड में सिंडिकेट से वीर कुंवर सिंह चौक तक नहीं हाे सका. फंसे रहे शव वाहन एवं एंबुलेंस : नगर के किला मैदान के पास शव वाहन एवं एंबुलेंस जाम में काफी देर तक फंसे रहे. जिससे इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम होने के बावजूद प्रवेश कर गये थे. जहां से जाम से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं इन बड़े वाहनों के अन्य सड़क के माध्यम से न संचालित कर इस भीड़ भरी सड़क में प्रवेश करा दिया गया था. जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन