बक्सर में गंगा नदी के रास्ते यूपी से लाई गई थी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार; नेटवर्क की जांच जारी

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना में जब्त शराब की खेप

बक्सर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोलंबर के पास से एक तस्कर को 22 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोविंद कुमार राम के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Buxar Liquor Smuggling Racket Busted : बक्सर में शराब तस्करी के खिलाफ नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने गोलंबर के पास से एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान शहर के सिंडिकेट बुधनपुरवा निवासी गोविंद कुमार राम के रूप में हुई है. वह एक बोरी में शराब भरकर उसे खपाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़ा गया.

22 लीटर अवैध शराब बरामद

पुलिस ने जब संदिग्ध बोरी की तलाशी ली, तो उसमें से कुल 22 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई. जब्त शराब "दबंग देसी मसालेदार" ब्रांड की बताई जा रही है. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है.

Buxar News : गंगा नदी के रास्ते लाई गई शराब

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश के भरौली से गंगा नदी के रास्ते नाव के जरिए मंगाई गई थी. वह इसे किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा था.

बक्सर की सभी खबरें यहां पढ़ें

हालांकि आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह एक परिचित के कहने पर इस काम में शामिल हुआ था और उसे पूरी जानकारी नहीं थी.

Buxar Police : नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

मामले में नगर थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के बयान के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से शराब भेजने वाले और बक्सर में इसे रिसीव करने वाले मास्टरमाइंड की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के भी पकड़े जाने की संभावना है.

Also Read : बक्सर में एसपी शुभम आर्य ने किया मीटिंग, बैठक में अपराध नियंत्रण पर जोर; गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, लंबित मामलों के निपटारे के किए दिए सख्त निर्देश


विज्ञापन
ओंकार नाथ मिश्रा

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन