राजपुर में पट खुलते ही माहौल हुआ भक्तिमय

फाइल- 10- पट खुलते ही माहौल हुआ भक्तिमय
फोटो- 7- तियरा बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा राजपुर. प्रखंड की विभिन्न जगहों पर पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए मां दुर्गा का पट खोल दिया गया. पट खुलते ही जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया. दोपहर बाद से ही इन पूजा पंडालों के पास ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त आकर पूजा करने में लगे हुए हैं. इस दौरान क्षेत्र के अमर नवयुवक क्लब आदर्श बाजार तियरा में अध्यक्ष राधाकृष्ण चौबे, उपाध्यक्ष पिंटू शर्मा, अनिल कुमार के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की गयी. इसके अलावा मंगराव, सरेंजा, इसापुर, भलुहा, तियरा, राजपुर, देवढिया, खीरी, मनोहरपुर डाक बंगला सहित अन्य जगहों पर सुबह से ही भव्य पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए माता दुर्गा का दरबार खोल दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










