ePaper

दूसरे चरण में जिले के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 24 हजार 130 महिलाओं के खाते में राशि भेजी गयी

Updated at : 03 Oct 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे चरण में जिले के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 24 हजार 130 महिलाओं के खाते में राशि भेजी गयी

जिले में दूसरे चरण के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को 10 हजार रुपये उनके खाते में हस्तांतरित किया गया.

विज्ञापन

बक्सर. जिले में दूसरे चरण के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को 10 हजार रुपये उनके खाते में हस्तांतरित किया गया. इसको लेकर सीएम नीतीश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एकीकृत रूप से लाइव उद्घाटन किया. इस क्रम में जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य भर में आयोजित रोजगार हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर भवन बक्सर में किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश की 25 लाख महिलाओं के खातों में रोजगार सृजन के लिए ₹10,000 की राशि का हस्तांतरण किया गया. जिसमें जिले के कुल 24 हजार 130 महिलाएं शामिल है. जिन्हें दूसरे चरण में 10 हजार की राशि सीएम के हाथों हस्तांतरित किया गया. इस अवसर पर बक्सर में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जीविका दीदियों तथा गैर जीविका दीदियों की उपस्थिति में देखा गया. जिले के सभी प्रखंडों में भी यह कार्यक्रम सामुदायिक आधारित संगठनों में भी लाइव प्रसारित किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियों, ग्राम संगठन एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त बक्सर आकाश चौधरी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका बक्सर दयानिधि चौबे, विभिन्न प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों एवं समुदाय की महिलाओं ने एक साथ इस ऐतिहासिक पहल के साक्षी बने. अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. जिसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार की एक महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है. बक्सर जिले में योजना के क्रियान्वयन को लेकर जीविका कर्मी तथा केडर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है. अब तक बड़ी संख्या में महिलाओं का पंजीकरण कर उन्हें योजना से जोड़ा गया है. बक्सर में पहले चरण में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 90 हजार 818 महिलाओं को 90 करोड़ 81 लाख 80 हजार रुपये का अंतरण किया गया था. दूसरे चरण में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 24 हजार 130 महिलाओं के खाते में राशि भेजी गयी है. अब तक 1 लाख 14 हजार 948 महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दस हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है. इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है. जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका बक्सर ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम है. जीविका संगठन ग्राम स्तर पर जागरूकता, प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है.

इस कार्यक्रम के अंत में जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री जी द्वारा संदेश पत्र को सामूहिक रूप से पढ़ते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आर्थिक सहयोग उनके जीवन में आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक नई और महत्वपूर्ण शुरुआत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन