ePaper

धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Updated at : 26 Nov 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

प्रखंड के कनेहरी उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरबिंद कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

राजपुर. प्रखंड के कनेहरी उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरबिंद कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया. संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों को इस पर अमल करने के लिए संकल्प दिलाया गया. साथ ही शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि भारतीय संविधान हम सभी को एक समान रखने का अधिकार सिखाता है. नशा मुक्ति को लेकर भी संदेश देते हो कहा गया कि नशा छोड़ो शिक्षा से नाता जोड़ो नारों के साथ बच्चों को प्रेरित किया गया. इस मौके पर छात्रा पिंकी कुमारी, रचना कुमारी, संतोषी कुमारी, फूल कुमारी, सनी कुमार, शिक्षक विद्यासागर, प्रभाकर कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार, अजीत कुमार, जितेंद्र कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे. राजपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंबेडकर संघ के तत्वाधान में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वंश नारायण राम ने किया. कार्यक्रम का आरंभ बाबा साहब डॉक्टर भीमराव ऑबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. संविधान एवं उसके महत्व पर विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने संबोधित कर कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है. जिस संविधान के तहत हमें शिक्षा, रोजगार एवं बोलने का अधिकार मिलता है. इस संविधान को आदर्श मानकर आगे बढ़ने की जरूरत है. इस भारतीय संविधान के तहत हम सभी को अधिकार दिलाने में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आज भी इस देश में हक अधिकार पाने के लिए हमें संविधान के रास्ते पर चलने की जरूरत है. इस मौके पर मौजूद संघ के संजय राम, रंजीत कुमार सोनू, मुनीम राम, नीलकमल राम,बालेश्वर भारती, दिनेश राम, सरस्वती देवी, वीरेंद्र राम एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित कर कहा कि हमें शिक्षा पाकर संविधान के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा. इसके लिए हम सभी के घरों में भारतीय संविधान का किताब होना बहुत जरूरी है. तभी हम सभी अपने हक एवं अधिकार की लड़ाई को मजबूत बना सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन