रामरेखा घाट पर एसडीएम और एसडीपीओ ने सुरक्षा को ले की जांच
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों ने नाविकों को मौसम के अनुसार नौका संचालन का दिया निर्देश, उल्लंघन पर कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन
बक्सर
. नगर के रामरेखाघाट पर सदर एसडीएम अविनाश कुमार एवं एसडीपीओ गौरव पांडेय ने पहुंच नौका संचालन एवं सुरक्षा को ले निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने नाविकों को आवश्यक निर्देश भी दिये. यह कदम मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज नाव हादसे में करीब 13 लोगों की मौत के बाद उठाया गया है. नगर के रामरेखाघाट से संचालित होने वाले नौकाओं के प्रति जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी कड़ी में रविवार को दोपहर सदर एसडीएम अविनाश कुमार एवं एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बक्सर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक महता वाले रामरेखा घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर मौजूद नाविकों, पंडा समाज एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने नाविकों से कहा कि सभी नावों एवं स्टीमर पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से रखें तथा यात्रियों को भी लाइफ जैकेट पहनाकर ही नाव पर बैठाएं. एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि मौसम खराब होने अथवा तेज हवा चलने की स्थिति में नावों का परिचालन तत्काल बंद कर देने का निर्देश दिया, जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. उन्होंने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी नाविकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की. वहीं एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहा कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










