डीएम व एसपी ने किया स्ट्रांग रूम व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
Author Amlesh prasad
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
विज्ञापन
बक्सर. विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रम परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल रहे. निरीक्षण के दौरान इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश नियंत्रण प्रक्रिया एवं अभिलेखीकरण प्रणाली की समीक्षा किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहाँ की स्ट्रांग रूम निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण भाग है. इसकी सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










