एसडीएम ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
एसडीएम ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर,रूपसागर स्थित चारों राइस मिल का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

नावानगर. डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर,रूपसागर स्थित चारों राइस मिल का निरीक्षण किया गया. साथ ही कडसर स्थित एक अतिक्रमण को हटाया गया. इसके बाद मिश्रवलिया गांव में निजी जमीन में रोड के मामले को देखा गया. इसकी पुष्टि करते हुए एसडीएम ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में सब कुछ ठीक मिला. ओपीडी में कुल 139 मरीजों का इलाज हुआ था साथ ही दो मरीजों का इमरजेंसी में इलाज हुआ था. एसडीएम ने आगे बताया कि रूपसागर के ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन पर राइस मिल का निरीक्षण किया गया. ग्रामीणों का आरोप था की राइस मिल द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है. इसको लेकर मिल संचालकों को प्रदूषण रोक लगाने के दिशा में पहल करने का निर्देश दिया गया. वहीं एसडीएम के नेतृत्व में सीओ रानी कुमारी द्वारा कडसर में अतिक्रमण हटवाया गया. साथ ही मिश्रवलिया स्थित सुनील मिश्रा के निजी जमीन पर रास्ता को लेकर जांच किया गया. एसडीएम ने निरीक्षण में सीओ रानी कुमारी,पंचायती राज पदाधिकारी श्याम बिहारी प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन