मनोज तिवारी ने लगाया राजद पर हमले का आरोप

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अपने रोड शो के दौरान राजद के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाया है.
डुमरांव़ भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अपने रोड शो के दौरान राजद के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि शनिवार की देर शाम जब मैं डुमरांव से सभा करके रोड शो करते हुए डुमरांव क्षेत्र के अरियांव ब्रह्म बाबा स्थान के पास जैसे ही पहुंचा तो राजद के कार्यकर्ताओं ने मुझ पर हमला करने की कोशिश किया. इस दौरान हम और हमारे लोगो ने टकराव रोकने के लिए वहां गाड़ी नहीं रोके, बल्कि वहां से और तेजी में गाड़ी लेकर भाग गये. बताते चलें कि डुमरांव विधान सभा से एनडीए प्रत्याशी के प्रचार में मनोज तिवारी डुमरांव पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने जनसभा करके रोड शो करते हुए अरियांव के तरफ बढ़ गये़ इसी बीच ब्रह्म बाबा के पास इस तरह की घटना राजद के समर्थको द्वारा किया गया. हालाकि इस संबंध में कृष्णब्रह्म थानाध्यक्ष ने कहा कि अरियांव ब्रह्म बाबा के पास कुछ राजद के समर्थकों ने मुर्दा बाद का नारा लगाया है. इस दौरान किसी तरह की उनपर हमला नहीं हुआ है और न ही किसी तरह की शिकायत उनकी ओर से दिया गया है़ मनोज तिवारी ने डुमरांव में एनडीए के पक्ष में किया रोड शो
डुमरांव. विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को डुमरांव पहुंचे भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने यहां एनडीए के जदयू प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया. रोड शो के दौरान बारिश की बूंदें भी समर्थकों के भीड़ तथा जोश को कम नहीं कर पाई. मनोज तिवारी का रोड शो छठिया पोखरा से निकला आगे बढ़ते ही यह रोड शो जनसैलाब में तब्दील हो गया. जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से मनोज तिवारी तथा जदयू प्रत्याशी का स्वागत किया. इसके बाद आयोजित सभा में मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में इस समय एनडीए की भारी लहर चल रही है. बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से खुश है तथा फिर से डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि जदयू राहुल सिंह सिर्फ एक उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि डुमरांव के अग्रसर विकास को लेकर मैदान में उतरे हैं. एक पढ़े-लिखे तथा ऊर्जा से भरे नेता हैं, जो डुमरांव को मॉडल सिटी बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास युवाओं को रोजगार व औद्योगिक के क्षेत्र में विकसित करने तथा शिक्षा-स्वास्थ्य को मजबूत करने की ठोस योजना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




