ePaper

केसठ में जनजातीय गौरव दिवस पर निकाला गया पदयात्रा

Updated at : 15 Nov 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
केसठ में जनजातीय गौरव दिवस पर निकाला गया पदयात्रा

प्रखंड के नेहरू युवा विकास समिति के तत्वावधान में बिरसा मुंडा जयंती पर शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

केसठ. प्रखंड के नेहरू युवा विकास समिति के तत्वावधान में बिरसा मुंडा जयंती पर शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. इस दौरान पदयात्रा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनू कुशवाहा ने किया. जिसमें वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास देश की अस्मिता का महत्वपूर्ण अध्याय है. हमें उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने की जरूरत है. संगोष्ठी में शिक्षा, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके बाद जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति एवं वीर शहीदों के त्याग को याद करते हुए शनिवार को केसठ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू हुई जो बस पड़ाव तक जाकर संपन्न हुई. जहां प्रतिभागियों ने जनजातीय नायकों के सम्मान में नारे लगाए. पदयात्रा में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय नायकों के योगदान को याद करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया. मौके पर अंकित कुमार, पंकज कुमार, पिंटू कुमार, खुशबू कुमारी, चंदा कुमारी, सुमन कुमारी समेत अन्य लोगों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन