गुम हुए मोबाइल पुलिस ने लौटाया

Updated:
विज्ञापन
गुम हुए मोबाइल पुलिस ने लौटाया

काफी दिनों पूर्व खोने के बाद अपने मोबाइल से हाथ धो चुके धारकों को पुलिस ने दीपावली से पूर्व लौटाकर उन्हें पर्व का तोहफा दे दिया है.

विज्ञापन

बक्सर. काफी दिनों पूर्व खोने के बाद अपने मोबाइल से हाथ धो चुके धारकों को पुलिस ने दीपावली से पूर्व लौटाकर उन्हें पर्व का तोहफा दे दिया है. दीपावली से ठीक तीन दिन पूर्व शुक्रवार को पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने 53 मोबाइल उनके धारकों को सुपुर्द किया. हाथ में मोबाइल मिलते ही मोबाइल धारकों के चेहरे खिल गए और एसपी के इस प्रयास की सराहना करते उनके प्रति आभार जताने लगे. इस साल जनवरी से लेकर अबतक कुल 109 मोबाइलों को खोजकर पुलिस लौटा चुकी है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख बतायी गयी.

समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में मोबाइल धारकों को बुलाया गया था. जहां सादे समारोह में उन्हें उनका खोया मोबाइल लौटाया गया. एसपी ने बताया कि लौटाए गये कुल 53 मोबाइल की कीमत तकरीबन 10 लाख आंकी गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल खोने अथवा चोरी होने की घटनाओं से संबंधित दर्ज किए सनहा के आलोक में तकनीकी शाखा के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया है. जिसे वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर मोबाइल की बरामदगी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय व तकनीकी टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन