ePaper

जमीन विवाद में मारपीट के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated at : 19 Jun 2024 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन

राजपुर. थाना क्षेत्र के तियरा गांव से मारपीट के आरोपित प्रेमनाथ गुप्ता उर्फ मिठाई साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व तियरा गांव में पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, जिनमें से तीन लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि गिरफ्तार आरोपित फरार चल रहा था. विदित हो कि तियरा गांव के ही उमेश चंद्र गुप्ता एवं संजय साह के बीच जमीन के पुराने विवाद को लेकर पहले कहा-सुनी हुई एवं देखते-ही-देखते दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें उमेश चंद्र गुप्ता एवं उनकी पत्नी पुष्पा देवी बुरी तरह से जख्मी हो गये थे, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में पहले ही संजय साह, मनोज साह एवं हरिभजन साह को पुलिस जेल भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन