बक्सर: सरकारी लापरवाही की तस्वीर, टूटी चारदीवारी से उजड़ रहा केसठ स्कूल का खेल मैदान

Author Girish divedi|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो केसठ प्लस टू हाई खेल मैदान की टूटी चारदिवारी  | Prabhat Khabar Network

फोटो केसठ प्लस टू हाई खेल मैदान की टूटी चारदिवारी | Prabhat Khabar Network

बक्सर के केसठ प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान की चारदीवारी टूटने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई है. आवारा मवेशियों और असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से छात्रों में चिंता बढ़ गई है. वहीं, लाखों की लागत से बनने वाले स्टेडियम की योजना पर भी असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर में केसठ प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल, केसठ के खेल मैदान की चारदीवारी टूट जाने से मैदान की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है. चारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के कारण मैदान में आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, वहीं असामाजिक तत्वों की आवाजाही भी बढ़ गई है. इससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

सुरक्षा पर मंडराया खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि चारदीवारी टूटने से मैदान की नियमित देखरेख प्रभावित हो रही है. खुले मैदान में मवेशियों के प्रवेश और असामाजिक गतिविधियों के कारण विद्यार्थियों को खेलकूद और अन्य गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्टेडियम बनाने की योजना पर असर

ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने लाखों रुपये की लागत से इस मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी, लेकिन चारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के कारण योजना का उद्देश्य अधूरा नजर आ रहा है. समय पर मरम्मत नहीं होने से सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी सवाल उठ रहे हैं.

जल्द होगी मरम्मत

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य विद्या भारती ने बताया कि विद्यालय की टूटी चारदीवारी को संबंधित योजना में शामिल कर जल्द मरम्मत कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि चारदीवारी बनने के बाद खेल मैदान सुरक्षित होगा और छात्र-छात्राएं बिना किसी भय के खेलकूद तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे.


विज्ञापन
Girish Divedi

लेखक के बारे में

By Girish Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन