बिजली के तार की चपेट में आने से पिकअप चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
बिजली के तार की चपेट में आने से पिकअप चालक की मौत

स्थानीय नगर पंचायत में शुक्रवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पिकअप चालक की मौत हो गयी. युवक छत पर कुछ काम कर रहा था.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. स्थानीय नगर पंचायत में शुक्रवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पिकअप चालक की मौत हो गयी. युवक छत पर कुछ काम कर रहा था. बिजली विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार छत से होकर गुजरा था. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है. नगर पंचायत निवासी नंदजी यादव के घर के ठीक ऊपर से हाइटेंशन तार गुजरा है. गृहस्वामी सहित जनप्रतिनिधियों ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को तार हटाने के लिए आवेदन किया था. इसके बावजूद तार नहीं हटाया गया. इसी बीच शुक्रवार को स्व काशी यादव पुत्र नंदजी (35) किसी काम से छत पर गया था. इसी बीच हाइटेंशन करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. आनन- फानन में परिवार वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है. इस हादसे ने नंदजी यादव के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. मृतक परिवार के भरण पोषण के लिए पीकअप चलाता था एक बेटी और दो बेटे का भविष्य अब अनिश्चितता के भंवर में है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे पड़ोसियों में मातम का माहौल है. जनप्रतिनिधि ने प्रशासन से आर्थिक मदद करने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन