Buxar News: गांव गांव में पहुंचेंगे भूमि सर्वेक्षण कर्मी, जमीन का होगा भौतिक सत्यापन

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 03 Apr 2025 6:03 PM

विज्ञापन

प्रखंड के सभी 19 पंचायत के लिए 237 मौजा में चल रहा भूमि सर्वेक्षण का काम प्रगति पर है. विभाग के तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 44703 खेसरा के लोगों ने शिविर में स्व घोषणा पत्र जमा किया है.

विज्ञापन

राजपुर. प्रखंड के सभी 19 पंचायत के लिए 237 मौजा में चल रहा भूमि सर्वेक्षण का काम प्रगति पर है. विभाग के तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 44703 खेसरा के लोगों ने शिविर में स्व घोषणा पत्र जमा किया है. ऑनलाइन मोड में 19847 लोगों ने अपना आवेदन जमा किया है. एक अनुमान के मुताबिक लगभग 50 फीसदी लोगों ने अपना स्व घोषणा पत्र जमा कर दिया है. इस प्रक्रिया के बाद स्थल का भौतिक सत्यापन होगा. जिसमें पहुंचने वाले कर्मी सिवाना एवं सीमांकन करेंगे. साथ ही प्लॉट या खेसरा का भी भौतिक सत्यापन किया जायेगा. सरकार ने भूमि सर्वेक्षण के लिए रैयतों से आवेदन जमा करने के लिए 31 मार्च तक अंतिम तिथि निर्धारित की थी.अब तक इस तिथि को विस्तारित नहीं की गयी है. अभी तक इसका पोर्टल खुला हुआ है. जिन किसानों ने अभी तक अपना आवेदन जमा नहीं किया है. वह तिथि विस्तारित होने से पूर्व अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. जिन किसानों ने अपना घोषणा पत्र जमा कर दिया है.उनके अधिकतम खतियान एवं संबंधित कागजात को अपलोड भी कर लिया गया है.एक-दो दिन से पुनः सर्वर डाउन चल रहा है. जिसमें अपलोड करने की प्रक्रिया कुछ धीमी हुई है. फिर भी इसके कार्य में प्रगति है. भूमि सर्वेक्षण के बाद अधिकतर किसानों के बीच होने वाले जमीन संबंधित विवादों का निपटारा भी हो जाएगा. सबसे बड़ी बात है कि अभी भी सरकार के फरमान के बाद एवं लोगों में जागरूकता के बाद भी अधिकतर लोगों ने अपना घोषणा पत्र जमा नहीं किया है.यह काफी चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में उन रैयतों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

क्या बोले अधिकारी

स्व घोषणा पत्र के माध्यम से लोगों से जो आवेदन प्राप्त किया गया है. उसके कागजात को अपलोड कर दिया गया है.शीघ्र ही अगली प्रक्रिया के तहत कर्मी गांव में पहुंचकर प्लॉट खेसरा का भौतिक सत्यापन एवं सिवाना का सीमांकन भी करेंगे. जब तक पोर्टल खुला है. तब तक आवेदन की प्रक्रिया जारी है. जिन लोगों ने अपना आवेदन जमा नहीं किया है. वह अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. – अमित कुमार ,प्रखंड भूमि सर्वेक्षण पदाधिकारी राजपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन