Buxar News: मां की आराधना कर लोगों ने मांगी समृद्धि

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 09 Jun 2025 9:43 PM

विज्ञापन

नगर के बाइपास रोड स्थित बुढ़िया काली मंदिर का वार्षिक पंचित पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

बक्सर.

नगर के बाइपास रोड स्थित बुढ़िया काली मंदिर का वार्षिक पंचित पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष के भीषण गर्मी के मौसम में होने वाले इस विशेष पूजा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं के तांता छंटने का नाम नहीं ले रहा था. जय मां काली-बक्सर नगरवाली के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा.

व्यवस्था में जुटे जय मां काली बक्सर नगर वाली समिति के कोषाध्यक्ष अशोक सर्राफ व सदस्य बसंत कुमार ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर अहले सुबह तीन बजे से साढ़े सात बजे तक पंचित पूजा की गयी. इसके बाद शहर वासियों के लिए मंदिर का दरवाजा खोला गया तो भीड़ उमड़ गयी. आकर्षक ढंग से सजाया गया था मंदिर : वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सुगंधित फूलों से सजाया गया था. जिसकी आभा देखते ही बन रही थी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सदस्यों द्वारा शरबत और जल की व्यवस्था के साथ नि:शुल्क जूता -चप्पल रखने की भी व्यवस्था की गयी थी. धूप से सुरक्षा के लिए टेंट के इंतजाम किए गए थे. इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर मेला के रूप में तब्दील हो गया था. जिसमें बच्चों के खिलौने से लेकर खाने-पीने तक की सामाग्री बिक रही थी.

दिन ढलने के साथ ही बढ़ती गयी भीड़ : दिन ढलने के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई. मंदिर कमिटी की ओर से सुबह, दोपहर व शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की वैदिक विधान के साथ पूजा की गई. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां के दरबार में माथा टेक कर अपने जीवन की खुशहाली की मन्नतें मांग रहे थे. मान्यता है कि मंदिर में माता रानी के दर्शन करने से भक्तों की हर मुरादें पूरी होती हैं.शाम में हुई महाआरती : पंचित पूजा के अवसर पर देर शाम मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इसके बाद छप्पन भोग लगाए गए और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किए गए. मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव शिव कुमार खेमका ने बताया कि मनोकामना पूर्ण करने वाली मां काली का मंदिर बक्सर नागरवाली के रूप में प्रसिद्ध है. मां काली मंदिर की स्थापना छोटी मंदिर के रूप में हुई थी. लेकिन धीरे-धीरे जब मंदिर से लोगों की आस्था बढ़ी तो मंदिर का निर्माण भी भव्य हुआ. इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप राय, बिट्टू केशरी ,राम जी अग्रवाल, बड़े वर्मा, आदित्य कुमार, रेणु अग्रवाल, संजय चौधरी, बिहारी केशरी, लाल जी वर्मा, विनोद वर्मा, दीपक जायसवाल, बिंदा वर्मा, मनोज कुमार, सुनील कुमार, निक्की वर्मा, मानिकचंद वर्मा, संतोष केशरी व अभिषेक वर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन