बक्सर: गंगा सेतु चेकपोस्ट पर 174 लीटर शराब जब्त, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फोटो- जब्त कार व शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी आरोपी | Prabhat Khabar Network

जब्त कार व शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने एक कार से 174.05 लीटर अवैध विदेशी शराब और बियर जब्त की है। इस मामले में एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Buxuar News : बक्सर अंतरराज्यीय सीमा को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 174.05 लीटर अवैध विदेशी शराब और बियर से लदी एक कार को जब्त किया है. इस दौरान एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

बलिया से पटना जा रही थी शराब की खेप

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम को यह सफलता गुरुवार को नियमित वाहन जांच के दौरान मिली. जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया से पटना जा रही एक संदिग्ध टाटा टियागो कार को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार में बनाए गए गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बियर बरामद हुई.

महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहानाबाद जिले के लखीसराय निवासी अरुण राम के पुत्र चंदन कुमार तथा पटना के फुलवारी शरीफ निवासी मुकेश मांझी की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि शराब की खेप बलिया से पटना ले जाई जा रही थी.

174.05 लीटर शराब और बियर बरामद

मद्य निषेध सह उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि जब्त शराब की कुल मात्रा 174.05 लीटर है. इसमें 118.05 लीटर विदेशी शराब और 56 लीटर बियर शामिल है.

बरामद खेप में रॉयल स्टैग की 120 बोतलें, मैजिक मोमेंट्स वोडका की 8 बोतलें, ब्लैक एंड व्हाइट की 2 बोतलें, 100 पाइपर्स की 1 बोतल तथा 8 पीएम गोल्ड, आफ्टर डार्क और ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की कुल 241 बोतलें शामिल हैं. इसके अलावा बुडवाइजर मैग्नम बियर के 112 कैन भी जब्त किए गए.

सप्लायर और रिसीवर की तलाश जारी

उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब जांच की जा रही है कि शराब की खेप बलिया में किसने उपलब्ध कराई थी और पटना में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था.


विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन