बक्सर: चौगाई में कथा वाचिका किशोरी प्रज्ञा पांडेय के कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Author Vinit Dumroan|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
कथा वाचिका किशोरी प्रज्ञा पांडेय

कथा वाचिका किशोरी प्रज्ञा पांडेय

बक्सर के चौगाई में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण-रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र की कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए. कथा वाचिका किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने संस्कारों का महत्व समझाया.

विज्ञापन

Buxar Chaugai Shrimad Bhagwat Katha : बक्सर डुमरांव अनुमंडल के चौगाई प्रखंड स्थित खेल मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए. कथा वाचिका किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और भक्ति का संदेश दिया. आयोजन की पूर्णाहुति 21 जुलाई को होगी.

Buxar News : कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने बांधा समां

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया. इसके बाद सुदामा चरित्र और भगवान श्रीकृष्ण के अपने धाम प्रस्थान की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही.

बच्चों को सत्संग से जोड़ने की अपील

किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने अपने प्रवचन में कहा कि प्रत्येक माता-पिता और अभिभावक को अपने बच्चों को बचपन से ही सत्संग और अच्छे संस्कारों से जोड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जीवन के लिए उतने ही आवश्यक हैं. सत्संग से जुड़ा बच्चा भविष्य में समाज और परिवार के लिए बेहतर भूमिका निभा सकता है.

भव्य आरती के बाद हुआ सम्मान और विदाई

कथा विश्राम के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया. इसके पश्चात जदयू नेता सीताराम सिंह, मीना देवी, डॉ. संजय, सोनू सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अभिमन्यु सिंह, बड़क प्रसाद, रेखा देवी, डॉ. देवानंद, टुनटुन पांडेय, अंजनी सिंह, टप्पू सिंह सहित अन्य लोगों ने अंग वस्त्र देकर कथा वाचिका किशोरी प्रज्ञा पांडेय का सम्मान किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी.

रविवार से हलचल बाबा सुनाएंगे कथा

आयोजकों ने बताया कि रविवार से प्रसिद्ध आचार्य हलचल बाबा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे. कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है.


विज्ञापन
Vinit Dumroan

लेखक के बारे में

By Vinit Dumroan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन