buxar news : ब्रह्मपुर में अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च, पुलिस भी अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
buxar news : ब्रह्मपुर में अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च, पुलिस भी अलर्ट

buxar news : विधानसभा चुनाव और पर्व-त्योहारों के करीब आते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. विधानसभा चुनाव और पर्व-त्योहारों के करीब आते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. मंगलवार की शाम नगर पंचायत की सड़कों पर पुलिस अर्धसैनिक बलों के साथ उतरी. पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पैदल मार्च किया. पुलिस केंद्रीय बलों की टीम के साथ फ्लैग मार्च करती हुई नजर आयी. आगामी विधानसभा चुनाव, दीपावली व छठ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया. लाउडस्पीकर के माध्यम से अराजक तत्वों को चेतावनी दी गयी. बता दें कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुस्तैद है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. गाड़ियों की सघन चेकिंग भी चल रही है. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी सेंट्रल फोर्स और पुलिस के कंधों पर होती है. अर्धसैनिक बल के जवानों ने ब्रह्मपुर नगर के पंचायत के इलाकों में फ्लैग मार्च किया. पुलिस अधिकारी भी जवानों के साथ कदमताल करते नजर आये. अचानक से अधिक संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग चकित रह गये. अधिकारियों ने लोगों की जिज्ञासा को दूर की. उन्होंने बातचीत के क्रम में सुरक्षा का भरोसा दिया. पुलिस अधिकारियों ने चुनाव व छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन