ePaper

नगर के प्रखंड संसाधन केंद्र पर विज्ञान प्रदर्शनी व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन

Updated at : 15 Nov 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
नगर के प्रखंड संसाधन केंद्र पर विज्ञान प्रदर्शनी व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन

विभाग के निर्देश के आलोक में नगर के बुनियादी विद्यालय परिसर में प्रखंड संसाधन केंद्र स्तर पर शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बक्सर. विभाग के निर्देश के आलोक में नगर के बुनियादी विद्यालय परिसर में प्रखंड संसाधन केंद्र स्तर पर शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपनी प्रतिभा कौशल को प्रस्तुत किया. बच्चों ने एक से बढ़कर एक कई विज्ञान के मॉडलों को प्रस्तुत किया. बच्चों ने अपने मॉडल को प्रस्तुत करते हुए अतिथियों को मॉडल के बारे में जानकारी दिया. यह अभियान विद्यार्थियों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, जिज्ञासा आधारित प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने, विज्ञान व गणित एवं प्रौद्योगिकी विषय के शिक्षा को रुचिकर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रखण्ड संसाधन केंद्र बक्सर में शनिवार को किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार राम तथा तथा संचालन प्रधानाध्यापक संजीव कुमार तिवारी, डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया. इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में शिल्पम कुमारी, संध्या सिंहा, सत्यनारायण सिंह, सोनिया सिंह, धीरज कुमार पांडेय समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे. प्रधानाध्यापक गिरीश कुमार पांडेय, अशोक कुमार पांडे, संजय कुमार यादव उपस्थित रहे. प्रदर्शनी वर्ग 6 से 8 एवं वर्ग 9 से 12 दो भागों में आयोजित किया गया. प्रदर्शनी के साथ-साथ विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी और क्विज का विषय विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में संभावनाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग संभावना एवं चुनौतियां था. क्वांटम युग का आगाज इत्यादि विषयों पर विज्ञान प्रदर्शनी तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के बीच किया गया. बच्चों ने बहुत उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया. विभिन्न सीआरसी के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों ने अपना प्रदर्शन बेहतर ढंग से किया. इसी क्रम में 6 से 8 वर्ग में मध्य विद्यालय गोविंदपुर के छात्र अंकित कुमार, खुशबू कुमारी विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं नेहरू उच्च विद्यालय बक्सर की छात्र रोजी खातून एवं अंजलि ने विज्ञान प्रदर्शनी में 9 से 12 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. क्विज प्रतियोगिता में 9 से 12 वर्ग में उच्च विद्यालय नदांव बक्सर की छात्रा रंजनी कुमारी एवं खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं 6 से 8 वर्ग में मध्य विद्यालय गौरी शंकर के छात्राएं मनीषा कुमारी एवं नंदनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. बच्चों को मेडल, कॉपी पेन देकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया. प्रखंड संसाधन केंद्र के राहुल कुमार, मंजू कुमारी, श्याम देव ने प्रमुख भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन